HomeHealth & Fitnessमप्रः मत्स्य विभाग का हितधारक सम्मेलन आज भोपाल में, मत्स्योत्पादन बढ़ाने पर...

मप्रः मत्स्य विभाग का हितधारक सम्मेलन आज भोपाल में, मत्स्योत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग द्वारा निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आज शुक्रवार को भोपाल में ‘हितधारक सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के मंत्री, कृषि उत्पादन आयुक्त और विभागीय सचिव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार और विभाग का मुख्य लक्ष्य आगामी वर्षों में मत्स्य उत्पादन और इससे जुड़े व्यापार को दोगुना करना है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में ‘हितग्राही मॉडल’ और ‘उद्यमी मॉडल’ को प्रमुखता से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मत्स्योद्योग में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इससे न केवल राज्य में नया निवेश आएगा बल्कि युवाओं और मछुआ समुदाय के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रमुख लक्ष्य स्थानीय मछुआरों को सीधा लाभ पहुँचाना है। इसके लिए ‘हितग्राही मॉडल’ और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ‘उद्यमी मॉडल’ पर काम किया जा रहा है। मंत्री पंवार ने बताया कि पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ ‘केज कल्चर’ जैसी वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाया जा रहा है। यह सम्मेलन निवेशकों, उद्यमियों और मत्स्य पालकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

 

Previous article
Next article
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी*द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित *जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान जमीनी विवाद, मारपीट,पारिवारिक विवाद, रुपये के लेन-देन एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों,से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के मध्य संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments