#बस्ती_न्यूज
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लाए गए पारंपरिक ताजियों को कुआनो नदी तट पर स्थित बक्सई के मुख्य कर्बला मैदान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दोपहर बाद वाल्टरगंज, प्रभुनाथपुर और बड़ा-बढ़या समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अजादारों ने ताजियों के मातमी जुलूस निकाले। जुलूस में शामिल अकीदतमंद ‘लब्बैक या हुसैन’ और ‘या अली’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कर्बला के शहीदों की याद में माहौल शोकाकुल रहा और मातमी धुनें गूंजती रहीं। सभी पारंपरिक जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए देर शाम बक्सई कर्बला पहुंचे, जहाँ धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान इमाम हुसैन की शहादत को याद कर कई लोगों की आँखें नम हो गईं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई। क्षेत्र के दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग किया, जिससे यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न:बक्सई कर्बला में नम आँखों से ताजिये सुपुर्द-ए-खाक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












