Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वैवाही चौकी क्षेत्र में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न:पुलिस की मौजूदगी में आपसी सौहार्द...

वैवाही चौकी क्षेत्र में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न:पुलिस की मौजूदगी में आपसी सौहार्द से निकले ताजिया जुलूस


वैवाही चौकी क्षेत्र में मोहर्रम का त्यौहार गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कबडियनपुरवा और टेपरा की ताजिया का अंतिम जुलूस निकाला गया, जो करबला पहुंचकर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल था। वहीं, शासन-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। पर्व से पहले प्रत्येक थानों में शांति बैठकें आयोजित कर धर्मावलंबियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। वैवाही चौकी क्षेत्र के कबडियनपुरवा और टेपरा की ताजिया का जुलूस निर्धारित समय पर रामपुर चौराहे से होकर गुजरा। आगे चलकर यह रामपुर गांव की ताजिया से मिला, जिसके बाद सभी ताजियाएं पूर्व स्थित करबला के लिए रवाना हुईं। करबला में ताजियाओं को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे चौकी क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुस्तैद रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments