Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर MVU टीम का सम्मान:CVO ने सराहा कार्य,...

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर MVU टीम का सम्मान:CVO ने सराहा कार्य, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती, 25 अप्रैल 2026। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर विकास भवन, बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में MVU-1962 टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) डॉ. अरुण गुप्ता ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। CVO डॉ. अरुण गुप्ता ने MVU टीम द्वारा फील्ड स्तर पर किए जा रहे सराहनीय कार्यों की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने घर-घर जाकर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और पशुपालकों को निरंतर सहयोग देने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उत्कृष्ट कार्य के लिए MVU टीम के चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर GVK EMRI Green Health Services, बस्ती के प्रोग्राम मैनेजर पवन डम्मी एवं EME आशीष भी मौजूद रहे। इस वर्ष की थीम “Veterinarians: Guardians of Food and Health” के तहत पशु चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बताया गया कि पशु चिकित्सक खाद्य सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और जूनोटिक रोगों की रोकथाम में अहम योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में MVU टीम के चिकित्सक डॉ. अनूप कुमार सोनकर (SPOC बस्ती), डॉ. अमर, डॉ. हफीज, डॉ. अभय, डॉ. अम्बर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments