उतरौला (बलरामपुर)। कोतवाली उतरौला पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने, धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया।
लखनऊ से बरामद हुई पीड़िता: पुलिस के मुताबिक 23 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 0055/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। विवेचना के दौरान 24 अप्रैल को पीड़िता को लखनऊ से बरामद किया गया।
जांच में आरोपी अलीरजा उर्फ अल्ताफ पुत्र अहमद रजा निवासी मोहल्ला रफीनगर, कोतवाली उतरौला का नाम सामने आया। इसके बाद केस में धारा 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम व 64(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई: एसपी विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी विशाल पाण्डेय और सीओ उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
24 अप्रैल को उ0नि0 अनिल कुमार ने हमराह हेड कांस्टेबल विनोद यादव के साथ आरोपी अलीरजा उर्फ अल्ताफ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।












