महराजगंज मे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में एक म्यांमार नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 4.532 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई। आरोपी और जब्त मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एनसीबी गोरखपुर को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को विशेष गश्ती कमांडर सहायक कमांडेंट प्रिया यादव के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान आसूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 517/2 के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत में मादक पदार्थ की खेप लेकर प्रवेश करने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विशेष गश्ती दल मौके पर पहुंचा और निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति ट्रॉली बैग के साथ सीमा की ओर आता दिखाई दिया। उसे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 30 मीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर रोककर पूछताछ की गई। थाईलैंड से नेपाल के रास्ते भारत लेकर आ रहा था तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से प्लास्टिक पैकेटों में रखा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसकी सूचना तत्काल एनसीबी की जोनल यूनिट गोरखपुर को दी गई। एनसीबी अधिकारियों की मौजूदगी में बरामद पदार्थ की जांच की गई, जिसमें छह पैकेटों में कुल 4.532 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फियो (PHYO) पुत्र यू. हला आए (U. HLA AYE), उम्र 30 वर्ष, निवासी कड़ाव, थाना सेमीखो, जिला माइंथेम, राज्य मण्डले, म्यांमार बताया। उसने खुलासा किया कि यह मादक पदार्थ उसे थाईलैंड के एक व्यक्ति द्वारा दिया गया था और वह इसे थाईलैंड से नेपाल के रास्ते भारत लेकर आ रहा था। इस कार्रवाई में सहायक कमांडेंट प्रिया यादव, उपनिरीक्षक (सामान्य) संजय नौटियाल, मुख्य आरक्षी अमरजीत उरांव, आरक्षी नवनीत कुमार तथा एनसीबी गोरखपुर के निरीक्षक आशीष कुमार सिंह और महेश प्रसाद शामिल थे। सुरक्षा एजेंसियां अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच में जुट गई हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा पर म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार:4.532 किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ पकड़ा गया, एनसीबी गोरखपुर को सौंपा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












