#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की हर्रैया तहसील के ग्राम बसंतपुर तप्पा मनवर पारा में एक सरकारी तालाब से लगभग 10 साल पुराना अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज गाटा संख्या 375 पर स्थित इस तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस अतिक्रमण के कारण बसंतपुर, भट्ठा और आसपास के अन्य गांवों में बरसात के मौसम में गंभीर जलभराव की समस्या बनी रहती थी। अतिक्रमण हटने से अब इन गांवों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी (SDM) उमाकांत तिवारी के नेतृत्व में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र के भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में जेसीबी की मदद से नाले की खुदाई भी कराई गई, जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुचारु हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया में सरकारी तालाब से हटा 10 साल पुराना अतिक्रमण:बसंतपुर तप्पा मनवर पारा में राजस्व-पुलिस टीम ने भूमि कब्जामुक्त कराई, जलभराव से राहत।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












