Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में नगर पंचायत अध्यक्ष ने की बैठक:लाभार्थियों की पहचान के लिए...

बस्ती में नगर पंचायत अध्यक्ष ने की बैठक:लाभार्थियों की पहचान के लिए टीम गठन पर जोर दिया जाएगा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में नगर पंचायत नगर बाजार में अध्यक्ष नीलम सिंह राना की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को परिसीमन के साथ लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस निर्णय से आधी आबादी को सशक्त अधिकार देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। बैठक की शुरुआत बनकटी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। अधिशासी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने शासन द्वारा नामित सभासद रामचंद्र सोनकर, भानु प्रताप रावत और प्रदीप निषाद का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर पंचायत अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 15 वार्डों के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत विभिन्न योजनाओं में लगभग 50 करोड़ रुपए के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2000 लाभार्थियों का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। बैठक में नगर को सोलर सिटी बनाने, बड़े पार्क, इनडोर स्टेडियम, अग्निशमन केंद्र और पीपीपी मॉडल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, खाली भूमि की सुरक्षा, स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी, पेयजल सुविधाओं के सुचारु संचालन और पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान के लिए टीम गठन पर जोर दिया गया। अन्य निर्णयों में नगर की विद्युत व्यवस्था में सुधार, स्कूलों की सुरक्षा, आवारा पशुओं के नियंत्रण, डिजिटल लाइब्रेरी और नक्षत्रशाला के संचालन जैसे मुद्दे शामिल थे। अंत में, अधिशासी अधिकारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भेदभाव रहित विकास को प्राथमिकता बताया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments