नौतनवा नगर क्षेत्र स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर इन दिनों अवैध टैक्सी स्टैंड में तब्दील हो गया है। अस्पताल परिसर में दिनभर टैक्सियों और निजी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार के पास वाहनों के खड़े रहने से एंबुलेंस के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को लेकर पहुंची एंबुलेंस को बाहर ही रुकना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ वाहन महीनों से परिसर में खड़े हैं। अव्यवस्थित पार्किंग के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत होती है। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि समस्या की सूचना संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से अस्पताल परिसर से टैक्सी और निजी वाहनों को हटाने की मांग की है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके और स्वास्थ्य केंद्र का मूल उद्देश्य प्रभावित न हो। क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर अस्पताल परिसर से वाहनों को हटवाया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा पीएचसी परिसर बना टैक्सी स्टैंड:मरीजों, स्टाफ को आवाजाही में हो रही परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












