#बस्ती_न्यूज
बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे पश्चिमोत्तर दिशा से तेज धूल भरी आंधी और उसके बाद बरसात शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, आंधी के कारण मंझरिया चौराहे पर एक बरगद के पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। आंधी के तुरंत बाद हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। बस्ती-कांटे मार्ग पर स्थित मंझरिया चौराहे के पास बरगद के पेड़ की डाल गिरने से बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि जिस जगह डाल गिरी, वहां रोजाना चाट की दुकान लगती है, लेकिन बुधवार को दुकान बंद थी। इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने बताया कि गन्ने की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी और उन्हें सिंचाई का खर्च भी बच गया है। किसान परमात्मा, राजकपूर, राम अज्ञा, सुभाष चंद्र, राजमणि और बलिराम सहित कई अन्य किसानों ने कहा कि डीजल की किल्लत के बीच यह बरसात उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में धूल भरी आंधी और बरसात शुरू:गर्मी से मिली राहत, मंझरिया में बरगद की डाल टूटी
RELATED ARTICLES












