Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छात्र ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ किया जिला टॉप:सरस्वती विद्या मंदिर...

छात्र ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ किया जिला टॉप:सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती का 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। विद्यालय के छात्र प्रिंस राव ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रिंस राव के अलावा अथर्व शुक्ला ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, आराध्या ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, दुर्गेश कुमार, अंजनी पांडेय, प्रांजल पटेल, अंशिका वर्मा, शशांक मिश्रा, विशेष पटेल सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी, प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह और सभी आचार्यों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग और आचार्यों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षिक वातावरण का प्रमाण है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments