भुवनेश्वर। नेता प्रतिपक्ष एवं बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के कारण हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पटनायक ने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति वे अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।












