पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी एनडीपीएस आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को फुट्टा चौराहा जंगल बलईगांव क्षेत्र से आरोपी टेक बहादुर नेपाली को पकड़ा। टेक बहादुर नेपाली (उम्र करीब 28 वर्ष) नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर थाना अंतर्गत गांव पालिका बैजनाथ, वार्ड नंबर 4 का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी टेक बहादुर नेपाली थाना मोतीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 160/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। वह 30 अप्रैल 2026 को बहराइच न्यायालय परिसर से फरार हो गया था। उसकी फरारी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 93/26, धारा 261/262 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव, उपनिरीक्षक अनिल यादव, कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल सूरज कुमार, आरक्षी अभिनव श्रीवास्तव और आरक्षी रितेश कुमार शामिल थे। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे गिरफ्तार कर मान्यनीय न्यायालय भेज दिया गया है।
25 हजार का इनामी NDPS आरोपी गिरफ्तार:नेपाल भागने की फिराक में था तस्कर, पुलिस को मिली सफलता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











