#बस्ती_न्यूज
बस्ती में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों ने पेपर लीक होने की आशंका जताई और सरकार और परीक्षा एजेंसी से पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से यह परीक्षा प्रारंभ हुई। इनमें बेगम खैर इंटर कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थान शामिल थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को लेकर छात्रों में तैयारी के प्रति उत्साह दिखा, लेकिन उन्हें पेपर लीक जैसी घटनाओं का डर भी सता रहा था। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उनकी तैयारी पूरी है, पर उन्हें परीक्षा की शुचिता भंग होने का भय है। परीक्षा केंद्र के बाहर अपने बच्चों का इंतजार कर रहे अभिभावकों ने भी परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है, और यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो इसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू:छात्रों को पेपर लीक का डर, अभिभावकों ने की सुरक्षा की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












