Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में नेपाली तस्कर कोर्ट से फरार:18 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा...

बहराइच में नेपाली तस्कर कोर्ट से फरार:18 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था, पुलिस टीमें तलाश में जुटीं


बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया एक नेपाली तस्कर गुरुवार को अदालत में पेशी के दौरान फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार रात उसे 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर बुधवार रात करीब 9 बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलई गांव में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस टीम नेपाल से आने-जाने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर थाना क्षेत्र निवासी टेक बहादुर नेपाली को 18 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के पीआरओ ने बताया कि तस्कर को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने टीमों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments