Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में लावारिस मिला नवजात सुरक्षित:समय पर इलाज से बची जान, परिजनों...

श्रावस्ती में लावारिस मिला नवजात सुरक्षित:समय पर इलाज से बची जान, परिजनों से संपर्क की अपील, बाल कल्याण समिति ने नंबर जारी किया


श्रावस्ती जनपद में एक लावारिस नवजात शिशु को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया है। यह नवजात बीते 15 मई 2026 को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरा अकबरपुर के मजरा गोडियनपुरवा में एक खलिहान के पास तेज धूप में पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने शिशु के रोने की आवाज सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। भिनगा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। चिकित्सकों ने शिशु को एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से नवजात की हालत में तेजी से सुधार हुआ है और वह खतरे से बाहर हुआ। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता के कारण शिशु की जान बचाई जा सकी। 25 मई 2026 को बाल कल्याण समिति श्रावस्ती के आदेश पर शिशु को दत्तक ग्रहण इकाई, कलेक्ट्रेट परिसर भिनगा में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने नवजात को लावारिस छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज ने नवजात के अभिभावकों या सगे संबंधियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई जानकारी हो तो बाल कल्याण समिति या जिला प्रोबेशन कार्यालय श्रावस्ती के मोबाइल नंबर 9794214245 अथवा 7518024032 पर संपर्क करें, ताकि शिशु को उसके परिजनों से मिलाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments