Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फरार अभियुक्त के घर धारा-82 का नोटिस चस्पा:आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी...

फरार अभियुक्त के घर धारा-82 का नोटिस चस्पा:आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी संपत्ति कुर्क, नौतनवा पुलिस ने की मुनादी की कार्रवाई


नौतनवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के खिलाफ बुधवार सुबह धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने वार्ड नंबर-19 स्थित सुभाष नगर में अभियुक्त केशव प्रसाद के आवास पर फरारी की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया और नियमानुसार मुनादी भी कराई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश और अभियुक्त के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई। उपनिरीक्षक रोहित यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिक प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के परिजनों और आसपास के लोगों को न्यायालय में उसकी अगली पेशी की तिथि की जानकारी भी दी। एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ धारा 83 सीआरपीसी के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments