HomeHealth & Fitnessतुर्की में पकड़ा गया कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला दाऊद गैंग को...

तुर्की में पकड़ा गया कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला दाऊद गैंग को बड़ा झटका! 

तुर्की: भारत का कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला जिसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है, तुर्की में दबोचा गया। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों ने इस्तांबुल में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय ड्रग माफिया सलीम डोला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।

दाऊद से जुड़े हैं सलीम डोला के तार
सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला का कनेक्शन ग्लोबल सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क से था और उसका जाल कई देशों तक फैला हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस ड्रग रैकेट के तार भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। 

दुबई से चल रहा सलीम डोला का ड्रग नेटवर्क
कुख्यात ड्रग माफिया और दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाने वाला सलीम डोला पहले मुंबई और फिर दुबई से अपने पूरे ड्रग सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा था। इससे पहले, अक्टूबर, 2025 में मुंबई क्राइम ब्रांच, सलीम डोला के प्रमुख सहयोगी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाई थी।

सलीम डोला पर है 1 लाख का इनाम
वहीं, नवंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला समेत उसके परिवार के चार सदस्यों को दुबई से भारत लाकर गिरफ्तार किया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सलीम डोला पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही, उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

डोला को भारत लाने में क्या है कठिनाई
सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला दुबई से ही अपने नेटवर्क को कंट्रोल करता है और भारत में ड्रग्स की सप्लाई का बड़ा चैनल संभाल रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, उसके पास सऊदी अरब का पासपोर्ट है। जिस देश में वो पकड़ा गया है, उस देश से सलीम डोला को भारत डिपोर्ट करना या उसका प्रत्यर्पण संभव नहीं है। इसी वजह से इंटरनेशनल फोरम पर UAE के जरिए उसको भारत लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों जुटी हैं।

मुंबई में लंबे वक्त तक एक्टिव था सलीम डोला
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सलीम डोला की गिरफ्तारी से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। मुंबई पुलिस ने भी सलीम डोला के खिलाफ RCN जारी किया हुआ है। मूल रूप से मुंबई के डोगरी में काफी लंबे वक्त तक एक्टिव रहा सलीम डोला, दाउद इब्राहिम का करीबी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments