HomeHealth & Fitnessएयरपोर्ट पर अब किताबों का सफर, यात्रियों के लिए शुरू हुई 90...

एयरपोर्ट पर अब किताबों का सफर, यात्रियों के लिए शुरू हुई 90 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी

  • लेखकों की पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न विषयों की लोकप्रिय पुस्तकें भी
  • देश-विदेश से आने-जाने वाले हजारों यात्री उठा सकेंगे लाभ
सरोजनीनगर । चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 आगमन द्वार 02 के समीप 90 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया । जिससे यात्रियों को प्रदर्शनी का यात्रा के दौरान ज्ञानवर्धक एवं सकारात्मक अनुभव उपलब्ध कराना तथा पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
 
प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित लेखकों की पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न विषयों की लोकप्रिय एवं बेस्टसेलर पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। यहां कथा-साहित्य, आत्मकथा, व्यवसाय, प्रेरक साहित्य, बाल साहित्य सहित अनेक विधाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्हें यात्री देख और खरीद सकेंगे।
 
1002261476
 
लखनऊ की ‘पहले आप’ की परंपरा और ‘यात्री प्रथम’ की अवधारणा को साकार करते हुए पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किसी विशिष्ट अतिथि के बजाय लखनऊ से यात्रा कर रहे एक सामान्य यात्री से कराया गया। एयरपोर्ट प्रशासन का मानना है कि प्रत्येक यात्री उसकी प्राथमिकता है और सभी सुविधाओं का केंद्र भी ।
 
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार यह पहल यात्रियों की यात्रा को अधिक सुखद, ज्ञानवर्धक एवं यादगार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी 90 दिनों तक संचालित रहने वाली इस प्रदर्शनी का लाभ देश-विदेश से आने-जाने वाले हजारों यात्री उठा सकेंगे और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का चयन कर सकेंगे । 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments