HomeHealth & Fitnessजिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07...

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

IMG_20260708_234053

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही कर कीटनाशक प्रतिष्ठानों से कीटनाशकों के 7 नमूने संग्रहित किये गये
 इस दौरान कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा कीटनाशक प्रतिष्ठानों से कीटनाशकों के 07 नमूनो को परीक्षण हेतु कीटनाशी गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला हेतु भेजा जायेंगा। अभिलेखों मे कमी पाये जाने पर दो विक्रेतओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। कीटनाशी प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। तथा निर्देशित किया गया कि जिन कीटनाशक लाइसेंस धारकों द्वारा आई0पी0एम0एस0 पोर्टल पर पंजीकरण नही कराया गया है। वह तत्काल पंजीकरण करायें किसानों को बिल अवश्य दिया जाये। साथ ही किसानों को संस्तुत मात्रा अनुसार ही कीटनाशक प्रयोग करने के बारे मे जानकारी दी जाये, एवं कीटनाशकों के प्रयोग के समय साबधानीओं के बारे मे भी जागरूक किया जाये। जिससे अज्ञानता वश कोई दुर्घटना न हो 
सिरसागंज मे उर्वरकों की दुकानों का भी निरिक्षण किया गया। इस दौरान 4 नमूने लिए गये एवं 2 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments