Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में गाय की चपेट में आकर बुजुर्ग गंभीर घायल:नीलगाय के कारण...

श्रावस्ती में गाय की चपेट में आकर बुजुर्ग गंभीर घायल:नीलगाय के कारण घबराई गाय ने मालिक को घसीटा, अस्पताल में भर्ती


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव में मंगलवार शाम एक बुजुर्ग गाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बजरंगी लाल अपनी गाय को बाग में चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय वहां आ गई, जिससे गाय घबराकर भागने लगी। भागती हुई गाय की रस्सी में बजरंगी लाल का हाथ फंस गया। इस कारण वह काफी दूर तक घसीटते चले गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग बजरंगी लाल को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments