अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवाबगंज थाना परिसर में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन किए। इनमें भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति, उत्तानपादासन, सूर्य नमस्कार, पवनमुक्तासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शलभासन और भद्रासन जैसे आसन शामिल थे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने पुलिसकर्मियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योगासन से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर एसआई धनंजय सिंह, आरक्षी अमित असद खान सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिसकर्मियों ने किया योगासन:नवाबगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ योगाभ्यास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












