Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी चाफा में योग शिविर का आयोजन:न्यूजीलैंड से आए योग शिक्षक अजय...

बढ़नी चाफा में योग शिविर का आयोजन:न्यूजीलैंड से आए योग शिक्षक अजय अग्रहरि ने कराया योगाभ्यास


बारहवें विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी चाफा में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य बाजार स्थित श्रीदुर्गा मंदिर धर्मशाला प्रांगण में चेयरमैन धर्मराज वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डुमरियागंज मूल के प्रवासी योग शिक्षक ई. अजय अग्रहरि, जो न्यूजीलैंड में योग का प्रचार-प्रसार करते हैं, उन्होंने लोगों को योगाभ्यास कराया और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। ई. अजय अग्रहरि ने योग के वास्तविक अर्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका अर्थ ‘जोड़ना’ है। यह शरीर, श्वास, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने की प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत होता है और मस्तिष्क की सक्रियता तथा स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी से अपने जीवन में नियमित योग अपनाने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर राजकुमार चौधरी, पिंटू पटेल, मंटू पाण्डेय, संतोष पासवान, विनोद दुबे, प्रमोद गौतम, कन्हैयालाल शर्मा, पंचराम यादव, पूजन वर्मा, रघुवर यादव और बसंत गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। तस्वीरें देखिए-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments