#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जेल गेट चौकी अंतर्गत बेलगड़ी गांव स्थित तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया, जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। कोतवाली इंस्पेक्टर मोतीचंद ने बताया कि तालाब में मिले शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रथम दृष्टया शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:बस्ती पुलिस पहचान में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












