Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के नानपारा में ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को भंडारे:विभिन्न स्थानों पर...

बहराइच के नानपारा में ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को भंडारे:विभिन्न स्थानों पर हुआ आयोजन, विश्वनाथ मंदिर अध्यक्ष ने किया शुभारंभ


नानपारा में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को लगभग एक दर्जन स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इन भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने भंडारे का शुभारंभ किया। इस आयोजन में अमित पाण्डेय और दिलीप जायसवाल ने सहयोग किया। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में पुरोहित संतोष पाण्डेय ने हनुमान जी का पूजन और आरती करवाई। इसके बाद डॉ. रीतेश श्रीवास्तव, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, नमन और शब्दिता ने भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सचिव डॉ. वीरांगना कान्त, गीता श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, राम गोपाल मिश्रा और आशीष ओझा सहित कई लोगों ने सहयोग किया। अन्य आयोजनों में नई तहसील नानपारा के गेट पर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन, इंडियन बैंक के गेट पर शाखा प्रबंधक अमित वर्मा, गोयल तिराहे पर डॉ. राम अवतार गोयल, पुराने बस स्टैंड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर दिलीप जायसवाल, धनीराम गली में सर्राफा व्यापारियों, रुपईडीहा बस स्टैंड पर अनिल कैटरर और सिंचाई कॉलोनी के निकट भुवन शाह द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर भंडारे आयोजित किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments