विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित युवाओं से किया संवाद
श्रावस्ती। आज 12 जून 2026 को भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन श्रावस्ती के तत्वावधान में समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिनगा, श्रावस्ती में ’’विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक विधानसभा श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय तथा ब्लॉक प्रमुख गिलौला उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग एवं क्रीड़ा विभाग के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित युवाओं से संवाद किया गया। साथ ही विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान माननीय विधायक ने सभी खिलाड़ियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद जायसवाल, रवि कुमार, अतुल कुमार, विकास कुमार गिरी, खेल विभाग के प्रशिक्षकगण एवं आशीष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।












