#बस्ती_न्यूज
शनिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर कोठवाभरतपुर गांव से कुसमौर गांव तक एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वे हाथों में तिरंगा लिए डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की। पूरे रास्ते “सम्राट पृथ्वीराज चौहान अमर रहें” के जयघोष गूंजते रहे। यह जुलूस कोठवाभरतपुर गांव से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कुसमौर गांव पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। रास्ते भर ग्रामीणों ने जुलूस का स्वागत किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विश्वनाथ चौहान, भकालू चौहान, राम बदन चौहान, राधेश्याम चौहान, अवधेश चौहान, राम मिलन चौहान, राधा देवी चौहान, संदीप चौहान, रामतीरथ चौहान, बब्लू चौहान और विजय चौहान सहित कई ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पृथ्वीराज चौहान जयंती पर गांवों में निकला भव्य जुलूस:कोठवाभरतपुर से कुसमौर तक गूंजे जयघोष, तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












