Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तीसरे बड़े मंगल पर बहराइच में भंडारों का आयोजन:पूजा-अर्चन हुआ, हजारों भक्तों...

तीसरे बड़े मंगल पर बहराइच में भंडारों का आयोजन:पूजा-अर्चन हुआ, हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया


ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर बहराइच नगर और ग्रामीण इलाकों में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के बाद भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जनपद में बड़े मंगल के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अखंड पाठ और भंडारे आयोजित हुए। इसी क्रम में नगर स्थित खन्ना टीवीएस शोरूम पर अखंड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित राम दर्शन मिश्र ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। भंडारे में मयंक त्रिवेदी, शलभ खन्ना, मयंक त्रिपाठी और वरुण खन्ना ने सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, जिला प्रचारक अजय, कृष्णा त्रिपाठी, सीमा खन्ना, प्रतिमा त्रिपाठी, बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर दीप कुमार, बृज मोहन मातनहेलिया, पीयूष मातनहेलिया, विकास मलानी, अमित टंडन, शशांक अग्रवाल, अमन अग्रवाल और शुभम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, नगर के गुलाम अलीपुरा, राजा हीरा सिंह मार्केट, मंसूरगंज सहित 20 से अधिक अन्य स्थानों पर भी भंडारों का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments