Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरी समैसा में मुख्य मार्ग पर खुला कुआं:राहगीरों, बच्चों और पशुओं के...

खैरी समैसा में मुख्य मार्ग पर खुला कुआं:राहगीरों, बच्चों और पशुओं के लिए बना खतरा


मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरी समैसा में मुख्य सड़क मार्ग पर एक खुला कुआँ दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। यह कुआँ लंबे समय से खुला पड़ा है, जिससे राहगीरों, बच्चों और पशुओं के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, इस कुएँ में कई बार गायें और बच्चे गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद, किसी भी जनप्रतिनिधि या जिम्मेदार अधिकारी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। कुएँ के ठीक बगल में एक विद्युत पोल भी लगा है, जिससे राहगीरों को आवागमन में और अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर गहरा रोष व्याप्त है और वे हर समय किसी अनहोनी की आशंका से डरे रहते हैं। सुरेश कुमार, सूरज, सुनील, अमन, रमेश, आदर्श सहित कई ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि यदि कोई दुर्घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि निसार अहमद से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नंबर स्विच ऑफ बताया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments