Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन:छोटा भुलौरा पूजा शास्त्री जी की कथा...

नानपारा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन:छोटा भुलौरा पूजा शास्त्री जी की कथा में उमड़ी भक्ति भाव लोगो की भीड़


बहराइच के नानपारा स्थित विकास खण्ड बलहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा के छोटा भुलौरा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार रात कथा के छठवें दिन श्रद्धाभाव से लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह श्रीमद्भागवत कथा रामनरेश मौर्य द्वारा आयोजित की जा रही है। कथावाचक पूजा शास्त्री जी ने लोगो को भगवान की मनमोहक लीलाओं, धार्मिक प्रसंगों और आध्यात्मिक ज्ञान का श्रवण कराया। कथा सुनकर लोगों भक्तिभाव में डूब गए और पूरा वातावरण भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्होंने कथा का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर लोगों की आस्था, उत्साह और श्रद्धा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर चंदन टेकरीवाल, निरंजन वर्मा, अरविंद मौर्य, रामनिवास, संजय श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के कई लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन निरंतर जारी है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से लोग पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments