HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों की समीक्षा

एक वर्ष से अधिक पुराने मामलों को तेजी से किया जाए निस्तारित-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग से संबंधित चल रही योजनाओं एवं कार्यो की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उद्योग विभाग, आबकारी विभाग, खनन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, परिवहन, मण्डी विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पुराने एवं लंबित वादों की नियमानुसार सुनवाई करके जल्द से जल्द वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि किसी भी न्यायालय पर पुराने एवं लंबित वाद न रहने पाए, सभी वादों की नियमानुसार सुनवाई करके जल्द से जल्द निस्तारित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से ऊपर के मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करते हुए तेजी लाएं, सभी मामलों को एक सप्ताह में अवश्य निस्तारित कर दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिले के बड़े बकायदारों से वसूली हेतु जो आर0सी0 जारी हुई है, उसमें समय-समय पर समीक्षा भी करते रहें, ताकि वसूली बढ़ सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों में आवेदन लम्बित न रखे जाएं। डीएम ने इस दौरान भूमि पट्टा आवेदन, किसान दुर्घटना बीमा, स्वामित्व योजना, खतौनी पुनरीक्षण आदि की भी समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रहे कार्यों की प्रगति रैंकिंग के संबंध में समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों/योजनाओं की लगातार समीक्षा करते रहें, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग खराब न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, उपजिलाधिकारी भिनगा, इकौना, जमुनहा, समस्त तहसीलदारगण, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव सहित सभी संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments