Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी थाने में बकरा ईद पर पीस कमेटी बैठक:एसपी के निर्देश पर...

छावनी थाने में बकरा ईद पर पीस कमेटी बैठक:एसपी के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में आगामी बकरा ईद त्यौहार के मद्देनजर छावनी थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक यशकांत के निर्देशन पर यह बैठक क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वारा बुलाई गई थी। इसमें क्षेत्र के दोनों समुदायों के धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। बैठक में नमाज के समय, नमाज पढ़ाने वाले मौलवी, कुर्बानी करने वाले व्यक्तियों और जानवरों की कुर्बानी के स्थलों पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उच्चाधिकारियों से प्राप्त सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों से लोगों को अवगत कराया गया। पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी विक्रमजोत, चौकी प्रभारी अमोढ़ा, सभी हल्का इंचार्ज और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी बैठक में मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments