श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरंट थाने में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने की। इस अवसर पर जमुनहा के एसडीएम संजय रॉय भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ताजियादारों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों से मोहर्रम के जुलूसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया। बैठक में जुलूसों के निर्धारित मार्गों और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया।
श्रावस्ती में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी बैठक:हरदत्त नगर गिरंट थाने में शांतिपूर्ण जुलूसों पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












