#बस्ती_न्यूज
बस्ती के साउघाट और साल्टतौवा के बीच मानिकचंद से गंधार की ओर जाने वाली सड़कें जर्जर हो गई हैं। इन सड़कों पर गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के मौसम में इन रास्तों पर चलना मुश्किल हो जाता है। साइकिल, मोटरसाइकिल और पैदल चलने वाले लोगों को इन गड्ढों से गुजरते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क का कुछ हिस्सा ही बना है, जबकि बाकी को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। यह स्थिति सूखे और बरसात दोनों मौसमों में राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुहेल कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, परशुराम चौधरी और मुन्नालाल ने बताया कि सड़क की यह दयनीय स्थिति दिन-रात लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती-साउघाट सड़क जर्जर:मानिकचंद से गंधार तक राहगीरों को आवाजाही में परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












