श्रावस्ती जनपद के गिलौला ब्लॉक क्षेत्र में दिकौली मोड़ से दिकौली गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और कई स्थानों पर गंदा पानी जमा रहता है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, छात्र, बुजुर्ग और विभिन्न वाहन गुजरते हैं। प्रत्येक रविवार को बुढ़वा बाबा पर मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। दूर-दराज से आने वाले इन श्रद्धालुओं को भी कीचड़, जलभराव और टूटी सड़क के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय राहगीरों रामनरेश यादव, शिवकुमार वर्मा, रफीक अहमद, सुनीता देवी और विनोद कुमार ने बताया कि कई बार बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नाली का निर्माण और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कराकर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आमजन और श्रद्धालुओं को राहत मिल सकेगी।
श्रावस्ती में सड़क जर्जर, जलभराव से लोग परेशान:गिलौला ब्लॉक के दिकौली मार्ग की मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












