कठेला स्थित माता गोपाल कृष्ण गोखले विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सुबह 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह योग कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नियोजित किया गया था। इसमें योग शिक्षक के रुप सुनील अग्री ने लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान योग के पारिवारिक महत्व पर चर्चा की गई। शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और वजन नियंत्रण जैसे विषयों पर भी संवाद हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह नंद किशोर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, पुरुषोत्तम जायसवाल, राजू शाही, राम लखन गौतम और विकास सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कठेला के गोखले विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:सुबह 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












