सिद्धार्थनगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। जांच के दौरान जिले में 70 ऐसे स्कूल वाहन चिह्नित किए गए हैं, जिनके परमिट, फिटनेस, बीमा या अन्य जरूरी दस्तावेजों की अवधि समाप्त हो चुकी है। परिवहन विभाग ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि बिना वैध दस्तावेजों के कोई भी स्कूल वाहन सड़क पर मिला तो उसे तत्काल जब्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। हालिया हादसों के बाद शुरू हुआ अभियान यह विशेष जांच अभियान हाल के दिनों में स्कूल वाहनों से जुड़े हादसों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुरू किया गया है। शासन के निर्देश पर जिलेभर में स्कूल वाहनों की सघन जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एआरटीओ के नेतृत्व में हुई जांच बुधवार सुबह एआरटीओ संजय सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ओवरलोडिंग और बिना परमिट चल रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। 8 वाहनों पर कार्रवाई, एक सीज जांच अभियान में कुल आठ वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें एक वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर मिला, जबकि तीन वाहन प्रेशर हॉर्न के साथ संचालित होते पाए गए। इसके अलावा तीन वाहनों पर ओवरलोडिंग के लिए कार्रवाई की गई। वहीं एक वाहन ऐसा मिला, जिसका परमिट समाप्त हो चुका था, लेकिन वह सड़क पर दौड़ रहा था। विभाग ने उसे तत्काल जब्त कर संबंधित थाने में खड़ा करा दिया। विभाग बोला- बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि शासन ने सभी पंजीकृत वाहनों को ऑनलाइन पोर्टल पर तय मानकों के अनुरूप अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी वाहन की फिटनेस और वैधता की तुरंत जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग पहले भी जागरूकता अभियान चलाकर स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों को दस्तावेज अपडेट कराने के निर्देश दे चुका है, लेकिन कई संस्थानों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अभिभावकों से भी अपील परिवहन विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को जिस वाहन से स्कूल भेज रहे हैं, उसकी फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की जानकारी जरूर लें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में 70 स्कूल वाहनों के परमिट-फिटनेस खत्म:मान्यता रद्द करने की तैयारी, बिना वैध दस्तावेज सड़क पर मिले तो वाहन होंगे जब्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












