मिठौरा विकासखंड स्थित पाड़री कला ग्रामसभा में ग्रामीण जाम नालियों की समस्या से जूझ रहे हैं। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात में सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, ओमकार प्रजापति, धर्मेंद्र बेलदार और इंद्रासन चौधरी ने बताया कि धर्मेंद्र के घर से छठ घाट तक की नाली की नियमित सफाई नहीं होती है। हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो जाता है और गंदा पानी घरों के सामने जमा रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और सफाईकर्मी भी गांव में समय पर नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि आगामी बरसात के मौसम में उन्हें जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। इस मामले पर खंड विकास अधिकारी (BDO) राहुल सागर ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी पहले नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब जानकारी मिलने के बाद रोस्टर बनाकर नियमित रूप से नालियों की सफाई कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पाड़री कला में जाम नालियों से ग्रामीण परेशान:बरसात में सड़क पर भरता है पानी, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












