पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवा में शुक्रवार रात अजय यादव पर हमला हुआ। इस हमले में अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में चोट आई। यह अजय यादव पर तीसरी बार हमला है। बताया गया है कि हमले के वक्त अजय यादव अपने साथियों के साथ मौजूद थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पूर्व में भी इन हमलों की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। घायल अजय यादव ने आरोप लगाया है कि पिछली शिकायतों के बावजूद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस हमले के बाद वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस की सहायता से पुलिस की निगरानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव राय ने बताया कि प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
करमहवा में व्यक्ति पर हमला, सिर में चोट:पुरंदरपुर में तीसरी बार हुए हमले में गंभीर घायल, पुलिस को दी शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












