पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। नई दरें लागू होने के बाद लखनऊ में पेट्रोल 99.26 रुपए और डीजल 92.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। महज 9 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले, 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 15 मई को कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इधर, महाराजगंज में कई पेट्रोल पंपों पर छठें दिन भी लाइन है। 2 लीटर तेल लेने के लिए लोगों को 4-4 घंटे तक लाइन में जूझना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या पेट्रोल पंपों पर सिर्फ डिब्बे सरकाने में गुजर रही है। 149 में से 12 पेट्रोल पंप पर पूरी तरह से बंद हो गए हैं। करीब 8-10 पेट्रोल स्टॉक होने के बावजूद बंद पड़े हैं। बाकी पेट्रोल पंपों पर भीड़ के चलते पेट्रोल-डीजल वितरण में परेशानी हो रही है। लंबी-लंबी लाइनें लगी देखी जा रही हैं। लोग पेट्रोल पंपों पर बड़े-बड़े कंटेनर लेकर पहुंच रहे हैं। रात के वक्त लोग पंपों के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं। ताकि सुबह पंप खुलते ही डीजल ले सकें। कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, श्रावस्ती, बलिया, बदायूं, बहराइच, संतबीरनगर समेत कई अन्य जिलों में भी स्थिति बद से बदतर हो रही है। रात से ही लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं, पर सुबह तक भी लोगों को तेल नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, यूपी के राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) के कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। सभी जगह पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। महराजगंज में पेट्रोल-डीजल पाने के लिए जद्दोजहद, तस्वीरें देखिए…
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
यूपी में पेट्रोल-डीजल किल्लत… पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें बरकरार:महराजगंज में डिब्बे सरकाने में गुजर रहा दिन, 2 लीटर तेल के लिए 4 घंटे की लाइन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












