महराजगंज के विकासखंड क्षेत्र स्थित बांसपार बैजौली टोला के छावनी बगीचा के पास लंबे समय से जमा कूड़े का अंबार अब भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एडीओ पंचायत नजीर अहमद द्वारा जल्द सफाई कराने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक मौके से कूड़ा नहीं हटाया गया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों मुकेश कुमार, लखन साहनी और मलखा साहनी ने बताया कि कूड़े के ढेर से लगातार दुर्गंध उठ रही है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। बरसात के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कूड़े में जलभराव होने से मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर गुजरते हैं, लेकिन गंदगी के कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कूड़ा हटवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में एडीओ पंचायत नजीर अहमद ने पहले जांच कराकर शीघ्र सफाई कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके से कूड़ा नहीं हटाया गया था। ग्रामीण अब प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के बांसपार बैजौली में कूड़े का अंबार बरकरार:एडीओ पंचायत के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई सफाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!








