दक्षिण सूडान: इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण सूडान से सामने आ रही है। यहां दक्षिण सूडान की राजधानी के बाहरी इलाके में एक सेस्ना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 13 यात्री और पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दी। प्राधिकरण ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि खराब मौसम के कारण कम दृश्यता होने से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार लोगों में दो केन्याई नागरिक थे, जबकि बाकी सभी दक्षिण सूडानी थे।
कम दृश्यता की वजह से हुआ हादसा
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि जुबा से लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) दूर स्थित दुर्घटनास्थल पर सूचना जुटाने और आपातकालीन सेवाओं की सहायता के लिए एक टीम भेजी गई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए दुर्घटनास्थल के वीडियो में विमान का मलबा आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। वीडियो में स्थान पहाड़ी और धुंध भरा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मौके पर आपातकालीन सेवाएं भेज दी गई हैं और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।












