नूंह जिले में रविवार को पुलिस और एक कथित पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना नूंह-पलवल रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, सीआईए नूंह की टीम गश्त के दौरान एक आयशर कैंटर को रोकने का प्रयास कर रही थी, जिसमें 4 ऊंट और एक ऊंटनी भरे हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान पिनगवां निवासी नगीन के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। आयशर कैंटर में मिले 4 ऊंट और एक ऊंटनी को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी पशु तस्करी गिरोह से संबंध है या नहीं और इस मामले में उसके अन्य साथी कौन हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
नूंह में पुलिस और पशु की तस्कर मुठभेड़:आरोपी के पैर में लगी गोली, कैंटर से 5 ऊंट छुड़ाए; कारतूस समेत अवैध कट्टा बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












