Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बड़े मंगल पर पुलिस बनी सेवा का प्रतीक:प्रभारी निरीक्षक ने...

बहराइच में बड़े मंगल पर पुलिस बनी सेवा का प्रतीक:प्रभारी निरीक्षक ने खुद बांटा प्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने किया भंडारा ग्रहण


बहराइच में ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगल पर थाना खैरीघाट पुलिस परिवार द्वारा बेहड़ा स्थित अटल चौराहा पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक इस आयोजन में श्रद्धालुओं और राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में पूड़ी, सब्जी, छोला, चावल, बूंदी, फ्रूटी, लाहौरी जीरा, सेब और आम का प्रसाद वितरित किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने स्वयं सिर पर पीला गमछा बांधकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। उनके इस कार्य की लोगों ने सराहना की। चिलचिलाती धूप में कांस्टेबल गौरव कुमार ने राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराया। आयोजन स्थल पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा और जनकल्याण का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं। इसी कड़ी में ग्राम प्रधान अंबरपुर कमला प्रसाद वर्मा और विकास खंड शिवपुर के डाटा ऑपरेटर अतुल शुक्ला ने भी भंडारे का आयोजन किया। इन आयोजनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक आयोजनों और भंडारों का सिलसिला जारी रहा। इन आयोजनों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments