पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के प्रभावी पर्यवेक्षण में श्रावस्ती जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) का व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। इस क्रम में थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना और शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल, संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ‘शक्ति दीदी’ के रूप में निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष ध्यान दिया गया। सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने की सलाह दी गई। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और ऑनलाइन सेवाओं जैसे UPCOP ऐप और CCTNS प्रणाली के बारे में भी बताया गया। उन्हें इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी गई। जागरूकता सामग्री वितरित की गई ताकि महिलाओं को त्वरित और प्रभावी सहायता मिल सके। श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति-5 अभियान:शिकारी चौरा में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












