HomeHealth & Fitnessवृद्धजनों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर पुलिस ने सुनीं समस्याएं

वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर पुलिस ने सुनीं समस्याएं

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में भयमुक्त वातावरण बनाने और ‘मित्र पुलिस’ की छवि को चरितार्थ करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में आज थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मेहदावल व ग्राम सभा बेलवानिया में एक वृहद जनसंवाद बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस बैठक की खास बात यह रही कि पुलिस टीम ने खुद आम जनमानस, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर उनकी सुध ली और उनकी समस्याओं का मौके पर संज्ञान लिया।
*बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिला विशेष संबल:-* जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के अधिकारियों ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र के वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के समीप जाकर उनसे बातचीत की। पुलिस टीम ने उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़ी समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समाज के इन विशेष और सम्मानित वर्गों की सुरक्षा व सहायता के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है और इन्हें किसी भी आपात स्थिति में थाने या चौकी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
*साइबर अपराध व सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक:-* बैठक में उपस्थित सैकड़ों नागरिकों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड (ऑनलाइन ठगी) से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। सीपीयू टीम द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
*सैकड़ों ग्रामीणों की रही उपस्थिति, पुलिस की पहल को सराहा:-* इस वृहद चौपाल/बैठक में थाना मेहदावल क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों, युवाओं और डिजिटल वॉलिंटियर्स ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की, जहां बुजुर्गों और दिव्यांगों को अग्रिम पंक्ति में रखकर उनकी बात सुनी गई। कार्यक्रम के अंत में सीपीयू प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को त्वरित संपर्क हेतु पुलिस के सीयूजी (CUG) नंबर व आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी मेहदावल  सर्वदवन सिंह*, प्रभारी निरीक्षक मेहदावल  राकेश कुमार सिंह* सीपीयू प्रभारी उ0नि0  जयनाथ यादव, का0 अनुराग सिंह, म0का0 अनामिका सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments