HomeHealth & Fitnessआत्महत्या करने जा रही महिला को बचाकर परिजनों को किया गया सुपुर्द

आत्महत्या करने जा रही महिला को बचाकर परिजनों को किया गया सुपुर्द

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनाँक 14.06.2026 को अपने बच्चों के साथ ट्रेन से कटने जा रही महिला को बचाया गया । 
 
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
 
दिनाँक 14.06.2026  को समय 09.00 बजे रात्रि में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर जरिये दूरभाष सूचना मिली कि मुखलिसपुर क्रासिंग के पास एक महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन से कटने जा रही है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0  धर्मनाथ यादव, हे0का0 गणेश, का0 अरविन्द तिवारी, म0का0 अंकिता सिंह, म0का0 साधना, म0का0 महिमा यादव  द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला और बच्चे को सकुशल बचाकर थाने लाया गया । पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि अपने ससुराल वालों से परेशान होकर मरने जा रही थी । मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला के मायके तथा ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर व महिला की काउंसलिंग की गयी, काउंसलिंग के उपरान्त महिला द्वारा अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा व्यक्त की जिसके उपरान्त महिला को परिजनों के साथ भेजा गया । परिजनों द्वारा पुलिस कार्यवाही से खुश होकर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया ।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments