Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस ने 24 घंटे में बच्ची को मां को लौटाया:शादी का दबाव...

पुलिस ने 24 घंटे में बच्ची को मां को लौटाया:शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, सोशल मीडिया पर हुई थी जान-पहचान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में एक चार साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने शादी का दबाव बनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्ची को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि 20 जून को बड़ीबन चौकी पुलिस को ग्राम पतेलवा से चार वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में एक व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा, जिसकी पहचान कौशांबी निवासी जाकिर अली के रूप में हुई। पुलिस टीम ने लगातार तलाश जारी रखी और रविवार सुबह मूड़घाट तिराहे से आरोपी जाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची की मां सपना देवी के पति का लगभग पांच साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने दो बच्चों के साथ पतेलवा गांव में रहती हैं। जाकिर अली से उनकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। महिला सपना देवी ने पुलिस को बताया कि जाकिर अली लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण भी किया था। जब महिला ने शादी से इनकार कर दिया, तो उसे मजबूर करने के लिए जाकिर ने उसकी चार वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी जाकिर अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बच्ची के सकुशल घर लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments