सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मिश्रौलिया क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया खालसा में बुधवार को कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर पुलिस तथा आमजन के बीच समन्वय, विश्वास और सहयोग को मजबूत करना था। यह आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अभियान का हिस्सा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। गोष्ठी में ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि और अन्य ग्रामीण सदस्य उपस्थित थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य समाज और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बताया गया कि CPU के माध्यम से बुजुर्गों से नियमित संपर्क स्थापित किया जाएगा और उन्हें सहायता के लिए सीधे संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर उनसे संवाद किया जाएगा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों व बेसहारा लोगों की मदद की जाएगी। अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मेलों में खोया-पाया केंद्र संचालित होंगे और नशा तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। गोष्ठी के समापन पर उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऐसे सामुदायिक कार्यक्रमों को समाज के हित में अत्यंत उपयोगी बताया
मिश्रौलिया खालसा में पुलिस गोष्ठी आयोजित:वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












