#बस्ती_न्यूज
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में उमेश चंद्र अग्रहरी की आत्महत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पुत्र राहुल अग्रहरी की शिकायत पर गंगा सिंह उर्फ लोटन और अमित सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामपुर रेवटी निवासी उमेश अग्रहरी पिता श्रीराम ने रविवार सुबह अपने किराए के मकान में स्थित किराने की दुकान में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब उनके पुत्र राहुल दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने दुकान बंद पाई। अंदर जाने पर उमेश फंदे से लटके मिले। यह देखकर राहुल अवाक रह गए। उन्होंने तुरंत बाहर आकर लोगों और मकान मालिक को बुलाया। उमेश को फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को राहुल अग्रहरी ने व्यापारी नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुंडेरवा पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों आरोपियों गंगा सिंह और अमित सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर गंगा सिंह और अमित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
उमेश अग्रहरी आत्महत्या मामले में FIR:मुंडेरवा में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की
RELATED ARTICLES












